डीएम ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षणश,बिना रिपेयर करायी गयी पेंटिंग और परिसर में गंदगी पर जतायी नाराजगी
विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम दीपेश कुमार | Prabhat Khabar Network
जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने पेंटिंग और परिसर में गंदगी पर गहरी नाराज़गी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए. शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही.
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा). शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन, शैक्षणिक संसाधनों और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. विद्यालय परिसर में मिली अव्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिये.
आपके शहर में
स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर रूम व लैब का लिया जायजा
डीएम ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर रूम, लैब समेत विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों से पठन-पाठन व कक्षा संचालन के संबंध में पूछताछ की. साथ ही उपलब्ध संसाधनों के उपयोग और बच्चों को दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली. शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.
बिना रिपेयर करायी गयी पेंटिंग पर भड़के डीएम निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन में बिना आवश्यक मरम्मत के करायी गयी पेंटिंग देखकर डीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि भवन की आवश्यक मरम्मत के बाद ही पेंटिंग करायी जानी चाहिए. डीएम ने संबंधित लोगों को पहले रिपेयर का कार्य पूरा कराने और उसके बाद पेंटिंग कराने का निर्देश दिया.
क्लास टीचर से पूछताछ, कार्रवाई का निर्देश
डीएम ने विद्यालय में मौजूद क्लास टीचर से पठन-पाठन और कक्षा संचालन की जानकारी ली. पूछताछ के दौरान वे संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखना जरूरी है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
गंदगी देख सफाई का दिया निर्देश
विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर भी डीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को तत्काल सफाई कराने और नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके. निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहित रौशन, एसडीएम आलोक राय, बीडीओ सह बीईओ मोहन कुमार सिंह, बख्तियापुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, दारोगा स्वीटी कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए