एडीआरएम ने सहरसा और बनमनखी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल सैलून में एडीआरएम | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम सनी सिन्हा ने सहरसा और बनमनखी जंक्शन का दौरा किया। उन्होंने रनिंग रूम, वाशिंग पिट और एआरटी का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

सहरसा. समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम सनी सिन्हा ने शनिवार को बनमनखी और सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया. एडीआरएम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्पेशल सैलून से सहरसा जंक्शन पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद वे बनमनखी के लिए रवाना हुए. बनमनखी से लौटने के बाद एडीआरएम ने शाम में सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रनिंग रूम, वाशिंग पिट और एआरटी का जायजा लिया. खबर लिखे जाने तक निरीक्षण जारी था. निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक जीवन प्रकाश, डीसीआई संजय कुमार समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन