'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 27 लोगों की समस्याएं.

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सहरसा - शिकायत सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

शिकायत सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की. 27 आवेदनों पर त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सहरसा : जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुसरण प्रणाली के तहत आयोजित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने भूमि विवाद सहित अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित 27 आवेदन प्रस्तुत किए.

समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कार्यक्रम में पतरघट के ज्ञानेंद्र प्रसाद यादव, रघुनाथपुर के शंकर मेहता, कहरा की कौशीला देवी, लक्ष्मण राम, सलखुआ के रणबीर कुमार, महेश्वर भगत सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं. इन मामलों के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरघट, अंचलाधिकारी सोनवर्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता अभिनव भास्कर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक का दिल्ली से भी निकला आपराधिक कनेक्शन


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन