कोसी कटाव से रसलपुर-महुआ चाही-बाला सड़क पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी नदी में समा सकता है हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कोसी नदी के कटाव से रसलपुर-महुआ चाही-बाला सड़क पर मंडराता खतरा.

कोसी नदी के बढ़ते कटाव ने रसलपुर-महुआ चाही-बाला सड़क को निगलने की कगार पर ला खड़ा किया है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि यदि समय रहते कटाव रोधी कार्य नहीं हुए तो यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग नदी में समा जाएगा।

विज्ञापन

नवहट्टा (सहरसा). प्रखंड की नौला पंचायत के रसलपुर गांव स्थित वार्ड नंबर 14 में मुख्य सड़क रसलपुर-महुआ चाही-बाला रोड कोसी नदी के कटाव के कारण विलीन होने के कगार पर पहुंच गयी है. सड़क के किनारे लगातार हो रहे कटाव से आवागमन पर संकट मंडराने लगा है. ग्रामीणों के अनुसार कटाव की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो सड़क का बड़ा हिस्सा जल्द ही कोसी नदी की धारा में समा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कटाव तेज हुआ तो नदी में समा सकती है सड़क

सड़क के किनारे लगातार कटाव होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव निरोधात्मक कार्य नहीं कराया गया तो सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा सकता है. इससे रसलपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन पर सीधा असर पड़ेगा.

समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आवागमन हो सकता है बाधित

स्थानीय पंकज कुमार ने जिला प्रशासन से सड़क को कटाव से बचाने के लिए तत्काल कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाये गये तो कटाव बढ़ने के साथ आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से स्थल का निरीक्षण करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि कटाव की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाना जरूरी है.

आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण है सड़क

ग्रामीणों के अनुसार रसलपुर-महुआ चाही-बाला सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. सड़क क्षतिग्रस्त होने या नदी में विलीन होने की स्थिति में आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने सड़क को बचाने के लिए जल्द से जल्द कटाव निरोधात्मक कार्य शुरू कराने की मांग की है.

पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी

इधर, सड़क के किनारे लगातार कटाव होने के बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द स्थल का निरीक्षण कराने और कटाव निरोधात्मक कार्य शुरू कराने की मांग की है.

Also Read: “बऊआ कहीं ना मिलल…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी में भाई को ढूंढ़ने गये वीरेंद्र खाली हाथ लौटे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन