SAHARSA सोनवर्षा में बढ़ रहा सूखे नशे का प्रचलन
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

सोनवर्षा थाना क्षेत्र में सुखे नशे का प्रचलन तेजी से बढता जा रहा है.
विज्ञापन
सोनवर्षा (सहरसा) से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :
सोनवर्षा थाना क्षेत्र में सुखे नशे का प्रचलन तेजी से बढता जा रहा है. हालांकि एक हफ्ते के अंदर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रूपये नगदी व मादक पदार्थ जब्त किया है. लेकिन सुखे नशे बिक्री पर लगाम लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है. मंगलवार रात सोनवर्षा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मनौरी गांव में छापेमारी कर एक तस्कर सहित 33 पुरिया मादक पदार्थ(स्मैक) के साथ एक तस्कर व करीब दो लाख दस हजार रुपये नगद,दो मोबाइल एवं डिजिटल तराजू बरामद किया है. मामले लेकर बुधवार को सिमरीबख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर बताया की मनौरी गांव निवासी राहुल कुमार द्वारा व्यापक पैमाने पर मादक पदार्थ के तस्करी की जानकारी मिलने पर सोनवर्षा थाना पुलिस की एक टीम गठित करते हुए दंणडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र सिन्हा द्वारा मंगलवार की रात छापेमारी किया गया. जिसमें राहुल के पास से और उसके कमरे से 33 पुडिया मादक पदार्थ के साथ मादक पदार्थ बेचकर रखें गए दो लाख 9 हजार रूपये, दो मोबाइल फोन एवं एक डिजिटल तराजू जब्त किया गया .बरामद अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .मालूम हो कि बीते 26 अप्रैल को भी क्षेत्र के खजुरहा पंचायत अन्तर्गत परवहा गांव से एक तस्कर शशि यादव को करीब 11ः88 ग्राम मादक पदार्थ व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










