पीड़िता की शादी में दो लाख की मदद करेंगे पप्पू

Published at :01 Feb 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़िता की शादी में दो लाख की मदद करेंगे पप्पू

गैंगरैप पीड़िता से मिले सांसद कहा स्पीडी ट्रायल चला कर पुलिस दिलाये सजा सतरकटैया : गत माह 15 जनवरी को बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से अपहरण कर गैगरैप की शिकार पीड़िता के परिजन से रविवार को मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने मिलकर सांन्त्वना देते हुए उचित न्याय का भरोसा दिया. […]

विज्ञापन

गैंगरैप पीड़िता से मिले सांसद कहा स्पीडी ट्रायल चला कर पुलिस दिलाये सजा

सतरकटैया : गत माह 15 जनवरी को बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से अपहरण कर गैगरैप की शिकार पीड़िता के परिजन से रविवार को मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने मिलकर सांन्त्वना देते हुए उचित न्याय का भरोसा दिया. उन्होंने बंद कमरे में पीड़िता व उसके माता-पिता व भाई से घटना की जानकारी लेने के बाद कहा कि दोषी को हर हाल में बख्शा नही जायेगा. जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है

उसका सैंपल लेकर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और स्पीडी ट्रायल चला कर सजा मिलनी चाहिये. सांसद ने कहा कि इस मामले में अभी तक आरोपी का गिरफ्तारी नही होना वर्तमान सरकार के सुशासन की पोल खोल दिया है. सरकार के विधायक ही चलती ट्रेन में छोड़खानी करते है और पुलिस जमानतीय धारा लगाती है. देश में दलित और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण हो रहा है. इस सरकार में अपराप चरम पर है. सहरसा में छुटभईयां गिरोह सक्रिय हैं.

सांसद ने गैंगरैप पीड़िता की शादी के लिये दो लाख नगद राशि देने की घोषण की. पीड़िता ने सांसद को बताया कि गांव के ही मोहरा यादव, मो मौसीम, पंकज कुमार व मन्नू कुमार ने अपहरण कर एक रात सहरसा में रखा और सुबह राज्यरानी ट्रेन से पटना ले गये. दो दिनों तक पटना में गैगरैप किया.

इसके साथ दो अन्य लड़का मनोज कुमार और संजीव कुमार भी मौजूद था. थाना में पिता द्वारा मामला दर्ज होने की सूचना पर उसे मुक्त कर दिया था. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविन्द यादव, संजय साह, झूनू यादव, तारणी यादव, सुनील यादव, पप्पु कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन