कहरा सीओ से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यालय छोड़े जाने को लेकर हुई कार्रवाई सहरसा सदर : कहरा अंचल के सीओ द्वारा मुख्यालय छोड़े जाने के कारण सदर एसडीओ मो जहांगीर आलम ने उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए इसकी सूचना डीएम को दी है. सीओ के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कई दिनों से ठंड के प्रकोप को लेकर शहर में कहीं […]
विज्ञापन
मुख्यालय छोड़े जाने को लेकर हुई कार्रवाई
सहरसा सदर : कहरा अंचल के सीओ द्वारा मुख्यालय छोड़े जाने के कारण सदर एसडीओ मो जहांगीर आलम ने उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए इसकी सूचना डीएम को दी है. सीओ के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कई दिनों से ठंड के प्रकोप को लेकर शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से सदर एसडीओ ने नाराजगी प्रकट की. एसडीओ ने कहा कि इतनी ठंड के बावजूद कहीं भी अलाव का व्यवस्था नहीं रहने से आमजन को प्रशासन के प्रति नाराजगी है.
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र सहित सदर प्रखंड के लिए सीओ को अलाव की व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपये आपदा विभाग की ओर से आवंटित करने की बात कही गयी. एसडीओ ने सीओ को दूरभाष पर अविलंब शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










