और आपसी सहयोग से ग्रामीणों ने बनाया एपीएचसी, हुआ उद्घाटन

विधायक दिनेश चंद्र यादव ने किया उद्घाटन बलवाहाट : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में पूर्व से बने सरकारी चबूतरे को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का रूप दे दिया. दो कमरे व शौचालय से युक्त निर्माण कराये गए भवन का उद्घाटन विधायक दिनेश चंद्र यादव ने किया. विधायक श्री यादव […]
विधायक दिनेश चंद्र यादव ने किया उद्घाटन
बलवाहाट : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में पूर्व से बने सरकारी चबूतरे को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का रूप दे दिया. दो कमरे व शौचालय से युक्त निर्माण कराये गए भवन का उद्घाटन विधायक दिनेश चंद्र यादव ने किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि यह खजुरी ग्रामवासियों को ग्रामीणों की ही ओर से नये साल की भेंट है.
खजुरी के ग्रामीणों ने चबूतरे को कमरों में बदल कर उपस्वास्थ्य का स्वरूप देने का सराहनीय कार्य किया है. इसी तरह यदि सभी क्षेत्र की जनता जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, सरकार अथवा शासन-प्रशासन से निर्भरता को त्याग कर मानवता का कर्तव्य निभाएं तो समाज में अभूतपूर्व बदलाव होना तय है.
ऐसा पहले कभी नहीं दिखा : विधायक ने कहा कि 1980 से अब तक लगातार जारी राजनीति के सफर में उन्हें ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं मिला. शीघ्र ही ग्रामीण निर्मित इस एपीएचसी में चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. गांव के दयानंद राय, गौतम राय, शंभु राय, सुधाकर राय, प्रेम कुमार मिश्र, डब्लू झा आदि ने बताया कि सरकारी मद से बने इस चबूतरे का उपयोग बेकार समय गुजारने के लिए होता था. यह चबूतरा अवैध अड्डा बनता जा रहा था.
लोगों ने आपसी चंदा कर दिवाल खड़ी कर इसे दो कमरों के भवन में बदल दिया. शौचालय व चापाकल की भी व्यवस्था कर दी. विधायक से बताने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते उद्घाटन सहित इसे सुचारू करने की स्वीकृति भी दे दी. गांव को स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत भी थी. पहले यहां के लोगों को चपरांव या सिमरी बख्तियारपुर जाना होता था.
इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, अंजुम हुसैन, रेवती रमण सिंह, दयानंद राय, गौतम राम, प्रेम कुमार मिश्र, अजय सिंह, टुनटुन झा, मोहनपुर, नारायण रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










