पछिया हवा ने बढ़ा दी है कनकनी, लोग हलकान

सहरसा नगर : लगातार पांच दिनों से बह रही पछिया हवा के साथ रविवार को सुबह से छाये घने कुहासे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह से जारी घना कोहरा दिन के ग्यारह बजे तक छाया रहा. हालांकि दोपहर में लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन हुए, लेकिन सूर्य की तपिश धरती […]
सहरसा नगर : लगातार पांच दिनों से बह रही पछिया हवा के साथ रविवार को सुबह से छाये घने कुहासे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह से जारी घना कोहरा दिन के ग्यारह बजे तक छाया रहा. हालांकि दोपहर में लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन हुए, लेकिन सूर्य की तपिश धरती तक उतर पाने में नाकामयाब रही और सर्द हवा शरीर की सिहरन को बढ़ाती रही.
लोग घरों मे कंबल व रजाई सहित अलाव के सहारे दुबके रहे. साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से सड़कों पर भी आमजनों की आवाजाही काफी कम रही. तिल सक्रांति के बाद अचानक ठंड के भीषण प्रकोप से लोगों की मुश्किल कम होने के बजाय काफी बढ़ गयी. ठंड के वजह से लोग मार्निंग वाक पर भी कम निकल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










