आरक्षण रोस्टर को लेकर बेचैनी, जुगत में भिड़े धुरंधर

Published at :24 Jan 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण रोस्टर को लेकर बेचैनी, जुगत में भिड़े धुरंधर

महिषी : पंचायत निर्वाचन 2016 में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंसस, जिप सदस्य, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंचों के पद आरक्षण व वार्डों के परिसीमन बदले जाने की आशंका से जनप्रतिनिधियों सहित संभावित प्रत्याशियों में बेचैनी का आलम बरकरार है. आरक्षण नीति निर्धारण सार्वजनिक नहीं होने से दशकों से कब्जा जमाये […]

विज्ञापन

महिषी : पंचायत निर्वाचन 2016 में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंसस, जिप सदस्य, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंचों के पद आरक्षण व वार्डों के परिसीमन बदले जाने की आशंका से जनप्रतिनिधियों सहित संभावित प्रत्याशियों में बेचैनी का आलम बरकरार है. आरक्षण नीति निर्धारण सार्वजनिक नहीं होने से दशकों से कब्जा जमाये मुखियाजी को राजनीतिक भविष्य डगमगाने का भय सताने लगा है.

आदर्श आचार संहिता की घोषणा से पूर्व पंचायतों में आवंटित निधियों की योजना चला अपनी बाजी अपने हाथ करने में लगे हैं. प्रतिदिन राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा निर्वाचन शाखा में संभावित आरक्षण की जानकारी पाने की उत्सुकता लिए आता हैं व एक दूसरे से हाल-चाल पूछ कयास लगाने में व्यस्त दिखते हैं. ऐसी चर्चा है कि आरक्षण के उलटफेर में कई दिग्गज धराशायी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन