बेहतर परिणाम बनेगा एचीवर क्लासेस की पहचान

बेहतर परिणाम बनेगा एचीवर क्लासेस की पहचान शहर के गांधी पथ में शुरु हुआ एचीवर क्लासेस मेडिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलेगा फायदा : कुमार रंजयविशेषज्ञ शिक्षकों का शहर को मिलेगा फायदासहरसा नगरशुक्रवार को शहर के गांधी पथ में एचीवर क्लासेस की शुरूआत हुई. मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने को लेकर शुरू हुए […]
बेहतर परिणाम बनेगा एचीवर क्लासेस की पहचान शहर के गांधी पथ में शुरु हुआ एचीवर क्लासेस मेडिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलेगा फायदा : कुमार रंजयविशेषज्ञ शिक्षकों का शहर को मिलेगा फायदासहरसा नगरशुक्रवार को शहर के गांधी पथ में एचीवर क्लासेस की शुरूआत हुई. मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने को लेकर शुरू हुए इस संस्थान में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयारी कराने की बात कही गयी. इस मौके पर अपने संबोधन में संस्थान के निदेशक कुमार रंजय ने कहा कि यहां कोटा, दिल्ली व पटना के उच्च शिक्षित, प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों के द्वारा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि एचीवर क्लासेस के रसायन शास्त्र फेकेल्टी में ई राकेश कुमार, गणित में ई कुमार समरजीत, ई प्रतीक आनंद, भौतिकी में ई शशि राज, ई दीपक कुमार, जीव विज्ञान में एमबीबीएस डॉ सुमन, ललित कुमार, ब्रजकिशोर व एके दास जैसे शिक्षकों की सेवा ली जा रही है. उन्होंने कहा कि एचीवर अपने बेहतरीन शिक्षा के जरिये क्षेत्र में पहचान स्थापित करेगी. यह पहली ऐसी संस्था होगी, जहां सही रूप से और परीक्षा के सिलेबस के आधार पर मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करायी जायेगी. बच्चों को उनकी प्रतिभा व ग्रहण करने की क्षमता को आधार मान विशेष आकलन किया जायेगा. फिर उसके स्तर को देख उसी अनुसार से उसे परीक्षा के लिए तैयार किया जायेगा. इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. फोटो – क्लास 9 – बच्चों को पढ़ाते निदेशक कुमार रंजय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










