पिकअप वैन के पलटने से दो की मौत

Published at :06 Jan 2016 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन के पलटने से दो की मौत

पिकअप वैन के पलटने से दो की मौत- ग्वालपाड़ा-बिहारीगंज सीमा के पास स्थित सरौनी के पास बने डायवर्जन के पास हुआ हादसा – हादसे में एक बच्ची व एक महिला की गयी जान, बेटी की शादी करने जा रहा था परिवार फोटो – मधेपुरा – 25कैप्शन – ग्वालपाड़ा स्थित ललिया गांव में विलाप करते परिजन […]

विज्ञापन

पिकअप वैन के पलटने से दो की मौत- ग्वालपाड़ा-बिहारीगंज सीमा के पास स्थित सरौनी के पास बने डायवर्जन के पास हुआ हादसा – हादसे में एक बच्ची व एक महिला की गयी जान, बेटी की शादी करने जा रहा था परिवार फोटो – मधेपुरा – 25कैप्शन – ग्वालपाड़ा स्थित ललिया गांव में विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, बिहारीगंज (मधेपुरा) ग्वालपाड़ा से लक्ष्मीपुर जानेवाली सड़क पर बिहारीगंज-ग्वालपाड़ा की सीमा पर सरौनी के पास स्थित डायवर्जन पर मंगलवार की देर रात एक पिकअप वैन पलट गयी. इसमें एक बच्ची अभिलाषा (3) व एक महिला दबाना देवी (62) की मौत हो गयी. हालांकि, पिकअप वैन में सवार अन्य लोग सही सलामत हैं. हादसे की सूचना मिलते ही बिहारीगंज के थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी में फंसे कुछ लोगों को बाहर भी निकाला. वहीं दोनों शव को थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालपाड़ा स्थित ललिया गांव भेज दिया गया. वैन में 23 लोग थे सवारग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के ललिया गांव निवासी हाकिम मंडल की पुत्री पूजा कुमारी की शादी बिहारीगंज स्थित मंदिर बोरनेश्वर धाम में किया जाना था. मंगलवार देर रात परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार घर से बोरनेश्वर धाम के लिए एक सवारी गाड़ी से निकले. इस गाड़ी में कुल 23 व्यक्ति सवार थे. बढ़ते कुहासे को देखते हुए चालक धीरे-धीरे गाड़ी चला रहा था. इस दौरान ग्वालपाड़ा से लक्ष्मीपुर जानेवाली सड़क पर सरौनी के पास ठूठा मोड़ के निकट डायवर्जन के पास गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इससे अभिलाषा व महिला दबाना देवी की मौत हो गयी. घटना के बाद से ललिया गांव में विवाह के घर में गम का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन