SAHARSA जयंती पर याद किये गये सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA जयंती पर याद किये गये सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज

क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 142वां पावन जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

पतरघट (सहरसा ) से राजेश कुमार सिंह का रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 142वां पावन जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया. महर्षि मेंही आश्रम कपसिया, किशनपुर, कपसिया में प्रभातफेरी निकाली गई. उसके बाद महर्षि मेंही कुटी में भंडारा, भजन किर्तन, स्तुति, विनती, ग्रंथ पाठ तथा सद्गुरु महाराज के जीवन – दर्शन पर प्रकाश डाला गया. आरती के बाद सत्संग समारोह का समापन किया गया. कपसिया महर्षि मेंही आश्रम से डा.भरत दास के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी में दर्जनों महिला की टोली नगर भ्रमण किया. उक्त प्रभातफेरी में मुख्य रूप से महर्षि मेंही आश्रम से जुड़े संत रामोतार सिंह, हलेश्वर पासवान, अकालवीर पासवान, सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन