सड़क नर्मिाण : बिना सोलिंग कर दी ढलाई

सड़क निर्माण : बिना सोलिंग कर दी ढलाई सहरसा शहर. स्थानीय वार्ड संख्या-16 निवासियों ने सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली को लेकर जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में वार्ड वासी नंदामति कुमार, सुमन कुमार, बंटी कुमार आदि ने कहा कि वार्ड की सड़क को बिना […]
सड़क निर्माण : बिना सोलिंग कर दी ढलाई सहरसा शहर. स्थानीय वार्ड संख्या-16 निवासियों ने सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली को लेकर जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में वार्ड वासी नंदामति कुमार, सुमन कुमार, बंटी कुमार आदि ने कहा कि वार्ड की सड़क को बिना ईंट सोलिंग किये दो से तीन इंच ढलाई कर दी गयी है. कार्यस्थल पर न तो प्राक्कलन राशि व न ही योजना संबंधी कोई बोर्ड लगाया गया है. सिर्फ मिट्टी पर ही ढलाई कर दी है. वार्ड वासियों ने कहा कि यह सड़क नगर परिषद योजना के तहत सोलिंग कर पीसीसी ढलाई किया जाना था. लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की. प्राक्कलन के अनुसार काम सुनिश्चित कराने की मांग की. अभिकरण के दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया. वार्डवासियों ने इस आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, डीडीसी व प्रमंडलीय आयुक्त को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










