अलविदा 2015 : नये वर्ष में विकास की नयी उम्मीद

Published at :30 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा 2015 : नये वर्ष में विकास की नयी उम्मीद

अलविदा 2015 : नये वर्ष में विकास की नयी उम्मीद शहर के विकास को लेकर है उम्मीद सहरसा सदर वर्ष 2015 के अलविदा के साथ ही शहरवासियों को नये वर्ष 2016 में शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर कई नयी विकास की उम्मीदें हैं. वर्ष 2015 राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिहार में पुन: नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

अलविदा 2015 : नये वर्ष में विकास की नयी उम्मीद शहर के विकास को लेकर है उम्मीद सहरसा सदर वर्ष 2015 के अलविदा के साथ ही शहरवासियों को नये वर्ष 2016 में शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर कई नयी विकास की उम्मीदें हैं. वर्ष 2015 राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिहार में पुन: नीतीश कुमार के सत्ता पर काबिज होने के साथ बिहार के बढ़ते विकास को आगे ले जाने के लिए इस शहर में भी कई विकास व आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें नये वर्ष में है. खासकर नीतीश कुमार के सरकार में जिले से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर के शामिल होने पर शहर की आधी अधूरी विकास को आगे बढ़ाने के लिए जिले की जनता उम्मीद पाल रखी है. शुद्ध पेयजल मिलने की रहेगी उम्मीद नगर परिषद क्षेत्र के शहरी इलाकों में आयरनयुक्त दुषित पानी से मुक्ति मिलने व लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की इस वर्ष विशेष उम्मीद है. नगर परिषद क्षेत्र के आधे से अधिक क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए बिछाये जा रहे पाइपलाइन व पानी उपलब्धता के लिए बन रहे जलमिनार को नये वर्ष में शहरी क्षेत्र के लोगों को पूरा होने की उम्मीद है. इस कारण भी नये वर्ष में नगर परिषद क्षेत्र के सहरसा-सुपौल रेलवे लाइन के पश्चिमी भाग के सभी वार्डों में वर्ष 2016 के अंत तक पूर्ण रूप से लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है. शुद्ध पेयजल उपलब्धता के बाद पानी के संक्रमण को लेकर उक्त क्षेत्र के लोगों को छुटकारा मिलने की उम्मीद है. वहीं निर्माणाधीन वार्ड क्षेत्रों में जलापूर्ति कार्य पूरा करने के बाद शेष वार्डों में भी जलापूर्ति योजना कार्य शुरू होने की उम्मीद है. जलनिकासी शुरू होने की है संभावना बरसात के दिनों में थोड़ी सी ही बारिश होने के बाद शहरी क्षेत्र में बाढ़ सा नजारा होने जाने के कारण जल निकासी की योजना को लेकर कई वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इस वर्ष जल निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्ययोजना शुरू होने की उम्मीद है. नये वर्ष में नयी उम्मीद के साथ विकास की नयी रोशनी नगर परिषद क्षेत्र में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. सूत्रों की मानें तो जल निकासी के लिए ड्रेनेज निर्माण के लिए नगर परिषद को नगर विकास विभाग द्वारा राशि भी उपलब्ध करवा दिया गया है. यदि जनप्रतिनिधियों की सजगता रही तो जल्द ही ड्रेनेज निर्माण के लिए तैयार मास्टर प्लान पर कार्य भी इस वर्ष शुरू होने की संभावना है. इस निर्माण से वर्षों से जल जमाव से परेशान शहरवासी को छुटकारा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन