पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Published at :06 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सहरसा सिटी : शहर के गंगजला निवासी रीतेश सिंह उर्फ टिकलू सिंह के हत्या मामले में नामजद बनाये गये सुपौल जिले के बरैल निवासी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता प्रो जर्नादन सिंह ने प्रवीण सिंह सहित मुकेश कुमार मुन्नु, कुंदन सिंह, गुरुआ चौधरी, […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : शहर के गंगजला निवासी रीतेश सिंह उर्फ टिकलू सिंह के हत्या मामले में नामजद बनाये गये सुपौल जिले के बरैल निवासी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता प्रो जर्नादन सिंह ने प्रवीण सिंह सहित मुकेश कुमार मुन्नु, कुंदन सिंह, गुरुआ चौधरी, संजय कुमार साह, अजय यादव, रोहित कुमार झा पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था.

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी की जा रही है. वही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम शहर के पीके मल्लिक क्लिनिक रोड में अपराधियों ने बाइक से जा रहे रीतेश सिंह को ओवरटेक कर सामने से गोली मार दी थी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. जबकि उसी बाइक पर पीछे में बैठे शंभु दास के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन