सीओ के आवास में चोरी करने के आरोप में चोर गिरफ्तार

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :02 May 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ के आवास में चोरी करने के आरोप में चोर गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर के अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में चोरी के प्रयास के मामले में बख्तियारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपित चोर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की हुई पहचान, चोरी का सामान भी बरामद

सिमरी बख्तियारपुर. सिमरी बख्तियारपुर के अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में चोरी के प्रयास के मामले में बख्तियारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपित चोर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है. मामले की जानकारी देते हुए बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक युवक सीओ शुभम वर्मा के सरकारी आवास में घुसकर पानी की मोटर खोलने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान सीओ की पत्नी की नजर उस युवक पर पड़ गयी. उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. हालांकि आरोपी की पूरी करतूत आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. घटना के बाद सीओ शुभम वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी. तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र रोमित कुमार उर्फ हड्डी के रूप में की गयी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी का एक मोटर भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन