अज्ञात शव मिलने से सनसनी, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात शव मिलने से सनसनी, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के महारस-खुरेशान स्थित कुआने नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

दो से तीन दिन पुराना शव होने की आशंका

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के महारस-खुरेशान स्थित कुआने नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घास काटने के लिए नदी किनारे खेतों की ओर गयी महिलाओं की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर सुजाऊद्दीन और थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. शव को देखने से लग रहा है दो से तीन दिन पुराना है, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत घटना से पहले ही हो चुकी थी. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है. स्थानीय स्तर पर भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव नदी में कैसे पहुंचा. क्या यह हादसा है, आत्महत्या का मामला है या फिर किसी आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है. इसके लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन