कांग्रेस नेता के पुत्र सहित सात पर हत्या का मामला दर्ज

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के पुत्र सहित सात पर हत्या का मामला दर्ज

कांग्रेस नेता के पुत्र सहित सात पर हत्या का मामला दर्ज मृतक के पिता ने दिया लिखित आवेदन एक नामजद को पुलिस ने लिया हिरासत में टिकलू हत्याकांडप्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के गंगजला निवासी रीतेश सिंह उर्फ टिकलू सिंह के शुक्रवार की देर शाम हुई हत्या में मृतक के पिता के आवेदन पर सदर थाना […]

विज्ञापन

कांग्रेस नेता के पुत्र सहित सात पर हत्या का मामला दर्ज मृतक के पिता ने दिया लिखित आवेदन एक नामजद को पुलिस ने लिया हिरासत में टिकलू हत्याकांडप्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के गंगजला निवासी रीतेश सिंह उर्फ टिकलू सिंह के शुक्रवार की देर शाम हुई हत्या में मृतक के पिता के आवेदन पर सदर थाना में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते एक नामजद को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में प्रो जर्नादन सिंह ने कहा कि वह अपने पैतृक घर एकपरहा गम्हरिया मधेपुरा में दरवाजे पर बैठा था. सूचना मिली कि मेरे पुत्र को सहरसा में गोली मार दी गई है. वह घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती है. सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वह मर चुका था. गंगजला वार्ड नंबर 17 निवासी विष्णुदेव सिंह के पुत्र मुकेश कुमार मुन्नु, सीताराम सिंह के पुत्र कुंदन सिंह, अनुग्रह चौधरी के पुत्र गुरूआ चौधरी, अशोक टॉकीज रोड निवासी संजय कुमार साह, अजय यादव, सुपौल जिले के बरैल निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह, गौतम नगर निवासी रोहित कुमार झा मेरे पुत्र को हमेशा जान मारने की धमकी देता था. जिसकी जानकारी पूर्व में मेरे पुत्र ने दी थी. उन्होने कहा कि घटना के मुख्य अपराधी मुकेश कुमार मुन्नु से मेरा जमीनी विवाद चल रहा है. जमीनी विवाद के कारण ही अपराधियों ने मेरे पुत्र की हत्या कर दी है. …मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.संजय कुमार सिह, सदर थानाध्यक्ष ….नामजद बरैल निवासी प्रवीण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा. पुलिस हरेक बिंदु पर छानबीन कर रही है. विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन