मंत्री अब्दुल गफूर का महागंठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री अब्दुल गफूर का महागंठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत

मंत्री अब्दुल गफूर का महागंठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर सहरसा तक जगी-जगह लोगों ने किया स्वागत कला भवन में हुआ नागरिक अभिनंदन प्रतिनिधि, सहरसा सदर नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाये गए प्रो अब्दुल गफूर का शनिवार को महागठबंधन नेता व कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर […]

विज्ञापन

मंत्री अब्दुल गफूर का महागंठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर सहरसा तक जगी-जगह लोगों ने किया स्वागत कला भवन में हुआ नागरिक अभिनंदन प्रतिनिधि, सहरसा सदर नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाये गए प्रो अब्दुल गफूर का शनिवार को महागठबंधन नेता व कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर स्वागत किया. पटना से सड़क मार्ग से सहरसा पहुंचने के क्रम में जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रकिया पुरीख गांव से लेकर सहरसा पहुंचने तक कई जगह लोगों ने मंत्री को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया. स्थानीय सुपर बाजार स्थित कला भवन में राजद प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार यादव के संयोजन व राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में पीपरा के राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव का भी महागठबंधन के नेताओं ने स्वागत किया. स्थानीय ओबीसी कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा रीना, प्रतिमा, गंगा, पूजा, लवली द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया. चार बार विधायक रहने के बाद पहली बार महागठबंधन के नेतृत्व में नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल प्रो अब्दुल गफूर अपने स्वागत को लेकर अभिभूत दिखे. उन्होंने कहा कि जनता कीहर कसौटी पर खड़ा उतरने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि इस जीत को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को और भी विकास के प्रगति पथ पर आगे ले जाने की जिम्मेवारी मिली है. मंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास व अमनचैन को कायम रखना नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की जो घोषणा की है वह निश्चित रूप से एक मिसाल है. कहा कि जब राज्य में पूर्णत: शराबंदी का माहौल कायम हो जायेगा तो छोटी-मोटी घटना व अपराध पर भी काबू पाया जा सके गा. राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने मंत्री अब्दुल गफूर का स्वागत करते हुए महागठबंधन नेता व कार्यकर्ताओं से बिहार के बढ़ते विकास में सरकार को सहयोग देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास से बिहार की जनता ने लालू-नीतीश पर भरोसा जताया है. उस विश्वास को बनाये रख सभी को मिल अपने जिले व राज्य के विकास के लिए सरकार के हर कार्यों में सहयोग देने की बात कही. प्रदेश युवा महासचिव शिवशंकर विक्रांत ने मंत्री सहित विधायक का स्वागत करते हुए सहरसा जिले के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री के सामने कई कार्यों की चर्चा की. इस मौके पर पूर्व एमएलसी मो इसराईल राईन, जदयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र, डॉ अबुल कलाम, राजद प्रदेश नेत्री प्रो गीता यादव, महिला राजद जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रीतम यादव, अजय सिंह, युवाध्यक्ष श्यामसुंदर दास तांती, अनिल मुखिया, नवहट्टा प्रमुख आभा सिंह, अशोक पासवान, जदयू नेता गरीब दास, आनंदी मेहता, शेर अफगान मिर्जा, हरिनारायण यादव, बबलू, किशोर, रंजीत पटेल, सज्जाद आलम, एनामूल हक, नाथेश्वर यादव, डॉ उपेन्द्र यादव, डॉ सुरेश यादव, ललित यादव, जवाहर यादव सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधन कर मंत्री का स्वागत किया. फोटो- स्वागत 7 व 8- मंत्री का स्वागत करते नेता व स्वागत में खड़े स्कूली बच्चे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन