पूर्वांचल दुर्गा मंदिर में हुई दोबारा चोरी

Published at :04 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वांचल दुर्गा मंदिर में हुई दोबारा चोरी

पूर्वांचल दुर्गा मंदिर में हुई दोबारा चोरी बैट्री, इनवर्टर, एंप्लीफायर, दानपेटी सहित अन्य सामान उड़ायेसहरसा सिटी. शहर में इन दिनों चोर मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे. दो दिन पूर्व कचहरी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी की बात लोग भूल भी पही पाये थे कि चोरों ने मारूफगंज पुरानी जेल स्थित महावीर […]

विज्ञापन

पूर्वांचल दुर्गा मंदिर में हुई दोबारा चोरी बैट्री, इनवर्टर, एंप्लीफायर, दानपेटी सहित अन्य सामान उड़ायेसहरसा सिटी. शहर में इन दिनों चोर मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे. दो दिन पूर्व कचहरी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी की बात लोग भूल भी पही पाये थे कि चोरों ने मारूफगंज पुरानी जेल स्थित महावीर सह मिथिलांचल दुर्गा मंदिर में गुरुवार की रात चोरी की. गेट का ताला तोड़ मंदिर में रखी बैटरी, इनवर्टर, माइक, एंप्लीफायर व दान पेटी तोड़ पैसे की चोरी कर ली. सूचना मिलते ही सदर थाना के पुअनि नीतेश कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे. मामले की जांच की. मंदिर कमेटी के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि चोर 42 हजार के सामान व पैसे ले गये. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के लिये सदर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. चोर की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. फोटो- मंदिर 17- चोरी के बाद मंदिर पहुंचे मुहल्ले के लोग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन