सरपंच ने महादलित झोंपड़ी जलायी

Published at :04 Apr 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
सरपंच ने महादलित झोंपड़ी जलायी

सोनवर्षाराज (सहरसा) : बसनही थाना स्थित बड़गांव पंचायत के बलिया गांव में सरकारी भूमि पर बसे एक महादलित का घर दबंगों ने जला दिया. इस मामले में पंचायत के सरपंच सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना गुरुवार की शाम की है. जानकारी के अनुसार बलिया गांव के निवासी रवींद्र ऋषिदेव […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज (सहरसा) : बसनही थाना स्थित बड़गांव पंचायत के बलिया गांव में सरकारी भूमि पर बसे एक महादलित का घर दबंगों ने जला दिया. इस मामले में पंचायत के सरपंच सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना गुरुवार की शाम की है.

जानकारी के अनुसार बलिया गांव के निवासी रवींद्र ऋषिदेव गांव स्थित सरकारी पोखर के बांध पर अन्य महादलित परिवारों की तरह फूस व बांस की एक झोंपड़ी बना कर रहता था. गुरुवार की शाम सरपंच व अन्य ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन