पासबुक करा लें अद्यतन

Published at :18 Feb 2015 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
पासबुक करा लें अद्यतन

सहरसा: मधेपुरा व सुपौल जिला के किसी भी भी डाक घर में आपका खाता है, तो अविलंब अपना पासबुक अद्यतन करा लें. डाक अधीक्षक शैलेंद्र मिश्र ने बताया पासबुक अद्यतन कराना आवश्यक है. ताकि सीबीएस डाटा इंट्री में कोई परेशानी न हो. उन्होंने उपडाकपालों को निर्देश देते कहा कि शाखा डाकघर या उप डाकघर में […]

विज्ञापन
सहरसा: मधेपुरा व सुपौल जिला के किसी भी भी डाक घर में आपका खाता है, तो अविलंब अपना पासबुक अद्यतन करा लें. डाक अधीक्षक शैलेंद्र मिश्र ने बताया पासबुक अद्यतन कराना आवश्यक है.

ताकि सीबीएस डाटा इंट्री में कोई परेशानी न हो. उन्होंने उपडाकपालों को निर्देश देते कहा कि शाखा डाकघर या उप डाकघर में जो खाता है.

खाताधारियों से शाखा डाकपाल के द्वारा अथवा स्वयं पासबुक प्राप्त कर इतिशेष का सत्यापन निश्चित रूप से कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा से करना सुनिश्चित करें. ताकि सीबीएस के बाद खाताधारियों को परेशानी न हो. उन्होंने सभी डाकपालों को एसबी, आरडी, टीडी व अन्य खाताओं का लेजर अपडेशन कंप्यूटर में अविलंब कर सीबीएस के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने कहा कि कुछ शिकायत मिल रही है कि डाकघर में डाकपाल व कर्मी समय पर नहीं आते हैं. सभी समय पर डाकघर आकर कार्यावधि में कार्य का संपादन करें. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन