झांसा देकर की शादी, गिरफ्तार

Published at :12 Feb 2015 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर की शादी, गिरफ्तार

पतरघट: उत्तरप्रदेश से दो युवक को पस्तपार बाजार पहुंच कर नाबालिग लड़की से शादी रचाने के आरोप में पस्तपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पस्तपार पंचायत की प्रमीला देवी पति कार्तिक सादा द्वारा पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह को दिये बयान से मामले का खुलासा हुआ. महिला के दिये बयान पर कार्रवाई […]

विज्ञापन

पतरघट: उत्तरप्रदेश से दो युवक को पस्तपार बाजार पहुंच कर नाबालिग लड़की से शादी रचाने के आरोप में पस्तपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बुधवार को पस्तपार पंचायत की प्रमीला देवी पति कार्तिक सादा द्वारा पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह को दिये बयान से मामले का खुलासा हुआ. महिला के दिये बयान पर कार्रवाई करते हुए पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी द्वारा उत्तर प्रदेश से आये दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले का एक मुख्य साजिशकर्ता भागने में सफल रहा.

गिरफ्तार युवक द्वारा अपना नाम कमल सिंह पिता नेपाल सिंह ग्राम बुद्रनगर, खंडुल थाना चंदौली जिला संवल उत्तर प्रदेश बताया गया. वहीं दूसरे ने अपना नाम लेखापाल पिता मोहन व घर अपकमा थाना विशौली जिला बंदांयू उत्तर प्रदेश बताया है. जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मधेपुरा जिला अंतर्गत अरार ओपी के अरार बस्ती निवासी दिनेश सादा, पिता चिचाय सादा द्वारा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. महिला ने अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पूर्व दिनेश सादा ने इनको अपनी बेटी की शादी करने की बात कही और उसी रोज रात में दो लड़का को उनके घर ले आया तथा एक लड़के से उनकी बेटी की शादी भी कर डाली. सुबह जब उस दूल्हे की बात समझ में नहीं आयी तो उसने पड़ोस के लोगों को बताया और पस्तपार पुलिस को सूचना दी. इस बाबत पस्तपार शिविर शंभुनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन