सांसद से हुई बात अनशन समाप्त

बिहारीगंज: प्रखंड के कठोतिया पंचायत वार्ड नंबर एक में शुक्रवार से राम कुमार सांसद के ऊपर झूठे मुकदमें एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे थे. रविवार की सुबह लगभग आठ बजे बिहारगंज सांसद प्रतिनिधि गोपाल जायसवाल, कोल्हाय पट्टी मुखिया मनोज यादव, प्रो उमेश जायसवाल ने जूस पिलाकर अनशनकारी को सांसद राजेश […]
बिहारीगंज: प्रखंड के कठोतिया पंचायत वार्ड नंबर एक में शुक्रवार से राम कुमार सांसद के ऊपर झूठे मुकदमें एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे थे.
रविवार की सुबह लगभग आठ बजे बिहारगंज सांसद प्रतिनिधि गोपाल जायसवाल, कोल्हाय पट्टी मुखिया मनोज यादव, प्रो उमेश जायसवाल ने जूस पिलाकर अनशनकारी को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू से बातचीत कर समाप्त कराया. इस दौरान मनोज यादव ने बताया कि अनशनकारियों को प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा समुचित सुरक्षा नहीं दी गयी और न ही एक बार भी देखने आये. उन्होंने बताया कि ऐसा अधिकारियों के द्वारा अनदेखी की जाती है.
मौके पर कुस्थन पंचायत के पूर्व मुखिया भूषण यादव, घनश्याम जायसवाल, डिंपल यादव, शेखपुरा पंचायत के मुखिया बिदेश्वरी मंडल, अरूण यादव, पंचायत समिति दिलीप यादव, मो आफताब, तेजमुल आदि उपस्थित थे. वहीं सभी शिष्ट मंडल के लोगों ने मधेपुरा विधायक की ओछी हरकत से बाज आने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










