सीएम आज करेंगे यज्ञ का उद्घाटन

Published at :06 Feb 2015 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम आज करेंगे यज्ञ का उद्घाटन

सतरकटैया:मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आगमन की तैयारी का जायजा गुरुवार को एसडीपीओ प्रेमसागर व एएसपी मृत्युंजय चौधरी ने लिया. अधिकारी द्वय ने मेला स्थल सहित हैलीपैड व सभा स्थल का निरीक्षण किया व अपने अधीनस्थ के पुलिस पदाधिकारियों व बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इधर, जदयू विधायक सह सचेतक रत्नेश सादा भी पार्टी कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन
सतरकटैया:मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आगमन की तैयारी का जायजा गुरुवार को एसडीपीओ प्रेमसागर व एएसपी मृत्युंजय चौधरी ने लिया. अधिकारी द्वय ने मेला स्थल सहित हैलीपैड व सभा स्थल का निरीक्षण किया व अपने अधीनस्थ के पुलिस पदाधिकारियों व बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इधर, जदयू विधायक सह सचेतक रत्नेश सादा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का जाजया लिया.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे सीएम : सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी घीना महादलित टोला में बाबा दीनाभद्री कारू खिरहरी यज्ञ का उद्घाटन व प्रमंडलीय स्तर के महादलित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र : सीएम को विधायक रत्नेश सादा आयोजक समिति की ओर से मांग पत्र सौपेंगे.

इसमें घीना सहित सतरकटैया के पांच गांव को आदर्श गांव बनाने, सतरकटैया से मकुना होते लोकहा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण, प्रखंड क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवासीय बालिका उच्च विद्यालय खोलने, रेफरल अस्पताल का निर्माण, सतरकटैया को अनुमंडल बनाने, सतरकटैया एपीएचसी को पीएचसी का दर्जा देने आदि मांग शामिल है़ जिप सदस्य प्रवीण आनंद सहित आम नागरिक भी सतरकटैया को विकास की कड़ी में आगे लाने की मांग करेंगे. कार्यक्र म की तैयारी में आयोजन समिति के अध्यक्ष कारी सादा, सिकंदर सादा, भगनू सादा, छेदी सादा कमलेश्वरी यादव सहित सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन