मां शारदे की आराधना में डूबे रहे छात्र

Published at :26 Jan 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
मां शारदे की आराधना में डूबे रहे छात्र

पूजा पंडालों में दिन भर लगी रही भक्तों की भीड़ सहरसा नगर : विद्या एवं संगीत की आराध्य देवी सरस्वती की पूजा जिले भर में हर्षोल्लास से हुई. निजी स्कूल हो या कोचिंग संस्थान, मुख्य बाजार हो या आवासीय कॉलोनी, सभी जगह बने पूजा पंडालों में दिन भर चहल-पहल बनी रही. लगभग 11 बजे तक […]

विज्ञापन
पूजा पंडालों में दिन भर लगी रही भक्तों की भीड़
सहरसा नगर : विद्या एवं संगीत की आराध्य देवी सरस्वती की पूजा जिले भर में हर्षोल्लास से हुई. निजी स्कूल हो या कोचिंग संस्थान, मुख्य बाजार हो या आवासीय कॉलोनी, सभी जगह बने पूजा पंडालों में दिन भर चहल-पहल बनी रही. लगभग 11 बजे तक सभी जगह मां शारदे की विधिवत पूजा की जा चुकी थी. मां के पट खुल चुके थे.
सुबह होते ही सजावट को पूरा कर पंडितों के वेद मंत्र से प्राण प्रतिष्ठा सहित पूजा अर्चना हुई. आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ. शाम में पुन: भजन-कीर्तन के बाद आरती संपन्न हुआ. दिन भर बच्चे व महिलाओं की टोली पंडालों में देवी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करती रहीं. इस दिन पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. इसके बाद पूजा पंडालों में मूर्ति दर्शन के लिये लोगों की भीड़ देर शाम तक लगी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन