वित्त मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Published at :26 Jan 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

सहरसा : 65वें गणतंत्र दिवस समारोह क ी तैयारी पूरी की जा चुकी है. मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम को तिरंगे के रंगों से सजा दिया गया है. जहां निर्धारित समय पूर्वाह्न् नौ बजे राज्य सरकार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव राष्ट्रध्वज फहरायेंगे. परेड की सलामी के बाद वित्त मंत्री जिलेवासियों को संबोधित […]

विज्ञापन
सहरसा : 65वें गणतंत्र दिवस समारोह क ी तैयारी पूरी की जा चुकी है. मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम को तिरंगे के रंगों से सजा दिया गया है. जहां निर्धारित समय पूर्वाह्न् नौ बजे राज्य सरकार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव राष्ट्रध्वज फहरायेंगे. परेड की सलामी के बाद वित्त मंत्री जिलेवासियों को संबोधित करेंगे.
गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जायेगी. सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत भी किया जायेगा. दोपहर बाद दो बजे से पटेल मैदान में पदाधिकारी एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा. शाम में साढ़े छह बजे से सुपर मार्केट स्थित कला भवन में स्कूली बच्चों का दो घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. इसके अलावे सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में 11 बजे तक राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन