छात्र का अपहरण, हत्या की आशंका

Published at :23 Jan 2015 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र का अपहरण, हत्या की आशंका

छातापुर : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के रतनसार गांव से कक्षा 10 के एक छात्र का अपहरण करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले को लेकर रतनसार निवासी धीरेंद्र मंडल ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका बेटा सुजीत (15) मंगलवार को साइकिल से […]

विज्ञापन
छातापुर : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के रतनसार गांव से कक्षा 10 के एक छात्र का अपहरण करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
मामले को लेकर रतनसार निवासी धीरेंद्र मंडल ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका बेटा सुजीत (15) मंगलवार को साइकिल से स्कूल के लिए निकला था और फिर वापस नहीं आया. उन्होंने बेटे की अपहरण के बाद हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस नामजद अभियुक्त संजय मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
अपहृत छात्र के पिता श्री मंडल ने बताया कि खोजबीन में पता चला कि स्कूल जाने के क्रम में उसके साथ संजय मंडल को भी देखा गया था. एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी के नेतृत्व में छातापुर पुलिस चिह्न्ति स्थानों पर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन