गेहूं की फसल बरबाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

सत्तरकटैया : पुरीख पंचायत के तुनियाही गांव के समीप नहर का पानी घुसने से कई एकड़ गेहूं की फसल बरबाद हो गया. किसानों ने बताया कि नहर के आर पार पानी की निकासी के लिए लगाये गये पाइप नहर सफाई क्रम में ही बीच नहर में फट गया था, जिसे विभाग द्वारा नजर अंदाज कर […]
विज्ञापन
सत्तरकटैया : पुरीख पंचायत के तुनियाही गांव के समीप नहर का पानी घुसने से कई एकड़ गेहूं की फसल बरबाद हो गया. किसानों ने बताया कि नहर के आर पार पानी की निकासी के लिए लगाये गये पाइप नहर सफाई क्रम में ही बीच नहर में फट गया था, जिसे विभाग द्वारा नजर अंदाज कर नहीं बदला गया.
रविवार को अचानक नहर में पानी आने से उस पाइप के द्वारा दोनों तरफ पानी निकलने लगा. इससे नहर भी टूट गयी. उस पानी से रातों रात सैकड़ों एकड़ गेहूं फसल जलमगA हो गया. इतनी मात्र में गेहूं की फसल में पानी लगने से फसल सूखने का डर बना हुआ है. वही विभागीय पदाधिकारी अभी तक देखने भी नहीं आये हैं.
किसान सियाराम साह, दिनेश यादव, कैलाश यादव, प्रभु यादव, शुभ नारायण यादव, कुलदीप यादव, संदीप यादव, पप्पू सिंह, विलास यादव, उमेश यादव, प्रभु निराला यादव सहित कई किसानों ने बरबाद हुए फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










