युवक को मारा हसुआ

Published at :15 Jan 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को मारा हसुआ

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा स्कूल के समीप पैसा नहीं देने पर हसुआ से जख्मी कर दिया. जख्मी भेलवा निवासी संतोष शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव में लगने वाले मेला में दुकान लगाने के लिए अपने साला दिलखुश कुमार से 16 हजार […]

विज्ञापन
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा स्कूल के समीप पैसा नहीं देने पर हसुआ से जख्मी कर दिया. जख्मी भेलवा निवासी संतोष शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव में लगने वाले मेला में दुकान लगाने के लिए अपने साला दिलखुश कुमार से 16 हजार रुपया लेकर सहरसा से बाइक से अपने घर जा रहा था.

हकपाड़ा स्कूल के पास पूर्व से खड़े शुकन चौधरी, गौहल चौधरी, हजारी साह, पवन चौधरी ने रूकने को कहा. बाइक रोकते ही उन लोगों ने पैसे की मांग की. विरोध करने पर मारपीट करने लगा. भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने ताड़ी उतारने वाले हसुआ से वार कर जख्मी कर दिया. सदर थाना के पुअनि नमित कुमार झा ने जख्मी का बयान दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन