भाजपा नेता के घर चोरी

Published at :14 Jan 2015 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर चोरी

वारदात : कोसी चौक की घटना, ताला काट कर 70 लाख उड़ाये सहरसा नगर : सोमवार की रात शहर के कोसी चौक स्थित भाजपा नेता व राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्रवण चौधरी के घर का ताला काट कर चोरों ने लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली. मंगलवार की शाम को आसपास के लोगों को […]

विज्ञापन
वारदात : कोसी चौक की घटना, ताला काट कर 70 लाख उड़ाये
सहरसा नगर : सोमवार की रात शहर के कोसी चौक स्थित भाजपा नेता व राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्रवण चौधरी के घर का ताला काट कर चोरों ने लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली. मंगलवार की शाम को आसपास के लोगों को घटना का पता उस समय चला जब मुख्य द्वार का ग्रील कटा व ताला नीचे गिरा हुआ मिला.
भाजपा नेता श्री चौधरी न दूरभाष पर बताया कि कमरे में रखे आलमीरा के लॉकर में एक लाख अस्सी हजार नकदी सहित 25 लाख रुपये के डायमंड सेट, अस्सी तोला सोना, दौ सौ तोला चांदी के आभूषण, लैपटॉप व कैमरे की चोरी कर ली गयी है.
तीन ग्रील व सात कमरों का काटा ताला
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी पंकज सिन्हा व एएसपी मृत्युंजय चौधरी द्वारा छानबीन शुरू कर दी गयी है. एसपी ने बताया कि बुधवार को एफएसएल टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटायेगी. शहर के मध्य हुई भीषण चोरी की घटना ने सहरसा पुलिस के होश उड़ा दिये हैं. मालूम हो कि चोरो द्वारा लोहे के तीन ग्रील के अलावा सात कमरों का ताला काट घटना को अंजाम दिया गया.
सभी कमरों के पलंग, दीवान व आलमीरा तोड़ सभी मूल्यवान सामानों की चोरी की गयी. इसकी भनक भी पुलिस को नहीं लग सकी. घटनास्थल पर मौजूद भाजपा नेता के भांजा कन्हैया ने बताया कि चोरी की गयी सामान की सही जानकारी गृहस्वामी के आने पर ही मिल सकेगी. भाजपा नेता बीते आठ जनवरी को पार्टी की बैठक में भाग लेने दिल्ली गये थे. इसके दो दिन बाद दस जनवरी को उनकी पत्नी भी अपने मायके सुपौल चली गयी थीं. नीचे रह रहे किरायेदार भी बाहर गये हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन