तस्करी की 65 बोरी यूरिया जब्त

सोनबरसा : स्थानीय एसएसबी के जवानों ने बुधवार को इंदरवा मध्य विद्यालय के पास एक पिकअप वैन पर लदा 65 बोरी यूरिया जब्त की है. जब्त खाद की अनुमानित कीमत 20 हजार बतायी जा रही है. एसएसबी के इंदरवा कंपनी इंचार्ज बलवीर सिंह के नेतृत्व में जवान गश्त पर थे. इसी बीच संदिग्ध हरा रंग […]
सोनबरसा : स्थानीय एसएसबी के जवानों ने बुधवार को इंदरवा मध्य विद्यालय के पास एक पिकअप वैन पर लदा 65 बोरी यूरिया जब्त की है. जब्त खाद की अनुमानित कीमत 20 हजार बतायी जा रही है.
एसएसबी के इंदरवा कंपनी इंचार्ज बलवीर सिंह के नेतृत्व में जवान गश्त पर थे. इसी बीच संदिग्ध हरा रंग के पिकअप वैन(बीआर 06पीए 4470) पर उनकी नजर गयी. एसएसबी सोनबरसा के कंपनी इंचार्ज हरिओम वैन चालक महेंद्र पासवान से पूछताछ कर रहे हैं.
इस बीच एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट ने जिला कृषि पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं कृषि सलाहकार सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की. वैन चालक ने बताया कि उक्त यूरिया मुसहरनिया गांव निवासी आलोक कुमार महतो की है.
उसके पास सरकारी अनुज्ञप्ति भी नहीं है. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










