विधायक समर्थकों ने की फायरिंग

Updated at : 07 Jan 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक समर्थकों ने की फायरिंग

सहरसा : पटना हाइकोर्ट द्वारा मंगलवार को छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू सहित चार अन्य लोगों की विधायकी कायम रखने का फैसला आते ही विधायक समर्थक उत्साहित हो गये. विधायक बबलू के समर्थकों ने नियमों को ताक पर रखते सार्वजनिक जगहों पर हथियार का प्रदर्शन करते जम कर फायरिंग की. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों सहित […]

विज्ञापन

सहरसा : पटना हाइकोर्ट द्वारा मंगलवार को छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू सहित चार अन्य लोगों की विधायकी कायम रखने का फैसला आते ही विधायक समर्थक उत्साहित हो गये.

विधायक बबलू के समर्थकों ने नियमों को ताक पर रखते सार्वजनिक जगहों पर हथियार का प्रदर्शन करते जम कर फायरिंग की.

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों सहित विधायक आवास के पास हो रही फायरिंग की आवाज शहर में दूर-दूर तक सुनी गयी. चौक-चौराहों पर हथियार का प्रदर्शन व फायरिंग करने के बाद बबलू समर्थक चार पहिया वाहनों के काफिले में फिल्मी गीत तमंचे पे डिस्को की धुन पर शहर का भ्रमण करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन