सहरसा बस स्टैंड से बस की हुई चोरी, सुपौल में बरामद

Published at :06 Jan 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा बस स्टैंड से बस की हुई चोरी, सुपौल में बरामद

सहरसा: रविवार की देर रात शहर के बस स्टैंड से चोरों ने शातिराना अंदाज में एक बस की चोरी कर ली. जिसे नेपाल ले जाने के क्रम में सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र से सोमवार की शाम बरामद कर लिया गया. हालांकि पुलिस की चेकिंग बैरियर को देख चालक फरार हो गया. वहीं खलासी को […]

विज्ञापन

सहरसा: रविवार की देर रात शहर के बस स्टैंड से चोरों ने शातिराना अंदाज में एक बस की चोरी कर ली. जिसे नेपाल ले जाने के क्रम में सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र से सोमवार की शाम बरामद कर लिया गया. हालांकि पुलिस की चेकिंग बैरियर को देख चालक फरार हो गया. वहीं खलासी को लोगों ने दबोच लिया. मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड में रात को खड़ी स्थानीय दिवाकर सिंह की बस जानकी ट्रेवल्स(बीआर एफ 8195) का लॉक तोड़ चोरी कर ली गयी थी. जिसकी सूचना बस मालिक श्री सिंह ने सदर थाना को दी थी.

नेपाल है चोरों का ठिकाना : जिले से पूर्व में भी चारपहिया वाहनों की चोरी कर नेपाल में बेच दिये जाने की बात सामने आयी है. इधर मुख्यालय से हुई बस की चोरी ने पुलिस की कार्यशैली को जाहिर कर दिया है. शहर के मध्य से 40 सीटर सवारी बस गायब हो गयी और पुलिस को भनक भी नहीं लग सकी.

भगवान भरोसे बस स्टैंड : सालाना लाखों रूपये का राजस्व देने वाली मुख्य बस स्टैंड पर शाम ढ़लते ही कानून का राज समाप्त हो जाता है. बस एसोसिएशन के सदस्य बताते हैं कि पुलिस गस्ती नहीं होने से चोरी की घटना आम बात बन कर रह गयी है. पूर्व में भी स्टैंड से बस की पार्टस चोरी होती रही है. मालूम हो कि स्टैंड से होने वाली आय नगरपरिषद के खाते में जमा होती है. इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा पर्याप्त मात्र में रोशनी की व्यवस्था नहीं की गयी है. चोर व आपराधिक तत्व हमेशा अंधेरा का फायदा उठाते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन