सहरसा में विवाहिता से गैंगरेप

Published at :03 Jan 2015 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में विवाहिता से गैंगरेप

सिमरी बख्तियारपुर : बलवाहाट ओपी के करूआ गांव में गुरुवार रात दस बजे चार दबंगों ने विवाहिता से गैंगरेप कर जिले को शर्मसार कर दिया. आरोपी ने महिला के साथ मारपीट व लूटपाट भी की है. सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देख देर रात आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां वह […]

विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर : बलवाहाट ओपी के करूआ गांव में गुरुवार रात दस बजे चार दबंगों ने विवाहिता से गैंगरेप कर जिले को शर्मसार कर दिया. आरोपी ने महिला के साथ मारपीट व लूटपाट भी की है. सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देख देर रात आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां वह लगातार बेहोश पड़ी रही. करीब 12 घंटे बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के साथ आये लोगों से ली.
चापाकल पर हाथ धोने गयी थी : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह गांव से एक किमी की दूरी पर स्थित बाबा बालिचंद स्थान में चल रहे भगैत सम्मेलन व भजन-कीर्तन में शामिल होने के बाद रात दस बजे घर लौटी. भोजन करने के बाद घर से बाहर चापाकल पर हाथ धोने गयी थी. वहीं चार युवकों ने उसे दबोच कर उसके गहने उतार लिए व बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
सम्मेलन से ही पीछा कर रहे थे चारों : महिला ने बताया कि चारों युवक सम्मेलन स्थल से ही उनका पीछा कर रहे थे. पीड़िता ने उनमें से दो की पहचान धीरेंद्र यादव उर्फ धीरो यादव व नीरो यादव के रूप में की है. शेष दो अन्य को वह नहीं पहचान पायी. महिला की स्थिति को गंभीर देख शुक्रवार को उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सिमरीथाने के एसआइ राजीव लाल पंडित ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
महिला ने चार युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म करने की बात कही है. घटना की पुष्टि के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पूछताछ में मारपीट की बात सामने आयी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
उपेंद्र प्रसाद, डीएसपी, सिमरी बख्तियारपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन