बलुआहा घाट बनेगा पिकनिक स्पॉट

Published at :30 Dec 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
बलुआहा घाट बनेगा पिकनिक स्पॉट

सहरसा: दिल्ली, पटना सहित महानगरों में जहां पब व बड़े- बड़े क्लब में युवाओं की टोली उमंग और नशे में सराबोर संगीत की धुन पर थिरकते न्यू इयर का स्वागत करती है, वहीं कोसी के कछार पर बसे सहरसा में स्थानीय सभी वर्गो के लोग देवी-देवताओं के दर्शन व अराधना कर ही नव वर्ष की […]

विज्ञापन

सहरसा: दिल्ली, पटना सहित महानगरों में जहां पब व बड़े- बड़े क्लब में युवाओं की टोली उमंग और नशे में सराबोर संगीत की धुन पर थिरकते न्यू इयर का स्वागत करती है, वहीं कोसी के कछार पर बसे सहरसा में स्थानीय सभी वर्गो के लोग देवी-देवताओं के दर्शन व अराधना कर ही नव वर्ष की शुरुआत करना चाहते हैं.

पहली जनवरी को लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते मंदिर प्रबंधन समितियों व जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था को लेकर योजनाएं भी बनायी जा रही है. इसके अलावा बलुआहा घाट को भी पयर्टक सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के रूप में स्थान देने लगे हैं. बलुआहा में स्थानीय दुकानदारों द्वारा नव वर्ष के स्वागत में तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है.

लाखों की तादाद में पहुंचेंगे भक्त : गुरुवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रसिद्ध मंदिर व मठों पर स्थानीय सहित दूसरे जिले से आने वाले पर्यटकों की भीड़ जमा होने लगेगी. जिसमें मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा के अलावे महिषी प्रखंड के उग्रतारा स्थान, कारू बाबा स्थान, सूर्य मंदिर, कहरा प्रखंड के बनगांव बाबाजी कुटी, वाणोश्वर नाथ मंदिर, दिवारी के विषहरा मंदिर, नवहट्टा प्रखंड स्थित देवन वन एवं राजेश्वर स्थान, सिमरी बख्तियारपुर स्थित मटेश्वर धाम काठो, सोनवर्षा राज स्थित चंडिका स्थान में लाखों की संख्या में भक्तों का जत्था पहुंचेगा. जो हरसंभव भगवान की पूजा-अर्चना कर ही अपने नये वर्ष की शुरुआत करना चाहेगा.

स्वागत का पूरा इंतजाम : नये वर्ष के स्वागत के लिये जिले में सभी जगहों पर मंदिर समिति द्वारा पूजा व प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. भीड़ को देखते हुए प्रसाद के दुकानों में कारीगरों की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गयी है. रक्तकाली मेला समिति के कुमार हीरा प्रभाकर ने बताया कि 1 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में काफी भीड़ होती है. इसके अलावा पूजा अर्चना को लेकर भी लोगों की काफी भीड़ रहेगी. मेला का अंतिम दिन होने के कारण ढ़ेर सारे लोग पिकनिक मनाने मत्स्यगंधा भी पहुंचेंगे.

पिकनिक स्पॉट पर रहेगी भीड़ : नव वर्ष के मौके पर पूरे परिवार या मित्रों के साथ पिकनिक मनाने की काफी पुरानी परंपरा है. इसके लिये शहर में कभी संजय गांधी पार्क ही एक मात्र जगह हुआ करता था. लेकिन इन दिनों स्पॉटों की संख्या में इजाफा हुआ है. फिलवक्त संजय पार्क जहां अपने नये रूप में तैयार है, वहीं महिषी प्रखंड के मंडन धाम, नवहट्टा स्थित कोसी तटबंध भी आपके आकर्षण का केंद्र बन सकता है. जहां लोग कम खर्च में अपनी धरोहरों के साथ सुकून के दो पल बिता सकते हैं. महिषी में कोसी के कछार पर बलुआहा पुल के नीचे या गंडौल तक के रास्ते के किसी भी स्थान को पिकनिक स्पॉट के रूप में चुना जा सकता है. लेकिन ठंड के आलम को देखते इसके लिए सरदी से लड़ने की सारी तैयारी करके आना पड़ेगा.

सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम : पहली जनवरी को मंदिर सहित पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. एसडीपीओ प्रेमसागर ने बताया कि सभी संबंधित थानों को कहा गया है कि भीड़ जुटने वाली जगह व मंदिरों में जवानों की तैनाती की जाए. जबकि पिकनिक स्पॉट पर जवानों को लगातार डटे रहने को कहा गया. इसके अलावा सभी जगहों पर निरंतर पुलिस गश्ती की भी व्यवस्था करायी जा रही है. मनचलों व उच्चकों पर विशेष निगाह रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन