ठंड से छात्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2014 2:05 PM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : चार दिनों से लगातार ठंड के गिरते पारा को लेकर भीषण ठंड से जूझने पर जिलेवासी मजबूर है. शहरी क्षेत्र के बंफर चौक निवासी अशोक रजक की 16 वर्षीय इकलौती पुत्री की शुक्रवार को मौत हो गयी. परिजनों ने मौत का कारण ठंड बताया है. मां-पिता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल : […]
विज्ञापन
सहरसा : चार दिनों से लगातार ठंड के गिरते पारा को लेकर भीषण ठंड से जूझने पर जिलेवासी मजबूर है. शहरी क्षेत्र के बंफर चौक निवासी अशोक रजक की 16 वर्षीय इकलौती पुत्री की शुक्रवार को मौत हो गयी. परिजनों ने मौत का कारण ठंड बताया है.
मां-पिता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल : परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पुत्री राधा स्नान करने के बाद स्थानीय प्रीमियर कोचिंग सेंटर पढ़ाई के लिए गयी थी. कोचिंग से दो बजे वापस घर लौटने के बाद घर के बाहर धूप में चटाई बिछा कर पढ़ने लगी. इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर गयी.
परिजनों ने बच्ची को नीचे लुढ़कता देख ठंड की आशंका व्यक्त कर सरसों तेलसे उसकी मालिश शुरू कर दी. कुछ देर बाद भी होश नहीं आने व आंख नहीं खोलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. इकलौती पुत्री को खो देने पर माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने कहा कि विगत चार दिनों से भीषण ठंड के कारण उनकी पुत्री की तबीयत कुछ खराब दिख रही थी. ठंड की आशंका को नहीं भांपने के कारण छात्र की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










