पूर्व सीएम नीतीश आज मधेपुरा व सहरसा में

Published at :20 Dec 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सीएम नीतीश आज मधेपुरा व सहरसा में

सहरसा : शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे. उनका सिंहेश्वर में जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष मल्लिक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया. पूर्व सीएम शनिवार को 10:30 बजे मधेपुरा से सड़क मार्ग होते हुए उदाकिशुनगंज के लिए रवाना होंगे. 11:00 बजे वे उदाकिशुनगंज पहुंचेंगे, जहां एचएस […]

विज्ञापन

सहरसा : शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे. उनका सिंहेश्वर में जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष मल्लिक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया.

पूर्व सीएम शनिवार को 10:30 बजे मधेपुरा से सड़क मार्ग होते हुए उदाकिशुनगंज के लिए रवाना होंगे. 11:00 बजे वे उदाकिशुनगंज पहुंचेंगे, जहां एचएस कॉलेज के मैदान में जिला राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. एक बजे कार्यक्रम स्थल सड़क मार्ग होते हुए सहरसा के लिए प्रस्थान करेंगे. 2:00 बजे सहरसा स्टेडियम मैदान में राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अपराह्न 4:00 बजे कार्यक्रम स्थल से पटना स्थित आवास के लिए सड़क मार्ग होते हुए प्रस्थान कर जायेंगे.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आप्त सचिव मो नौसाद यूसुफ, जिलाधिकारी को विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में डीपीआरओ राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं. डीएम-एसपी के संयुक्त आदेश से सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है. युवा जदयू जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन ने बताया कि संपर्क यात्रा की सफलता के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के सभी युवाओं का आह्वान किया गया है. उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंच कर सम्मेलन को मजबूत आधार प्रदान करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन