जिप उपाध्यक्ष के आवास पर शराबियों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2014 2:09 PM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष रीतेश रंजन के आवास पर गुरुवार की देर शाम शराबियों ने जम कर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार जिला परिषद उपाध्यक्ष क्षेत्र दौरे के क्रम में सिमरी बखतियारपुर गये थे. इसी दौरान गुरुवार की शाम अज्ञात लोगों ने उनके सरकारी आवास पर पहुंच गाली-गलौज की […]
विज्ञापन
सहरसा : शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष रीतेश रंजन के आवास पर गुरुवार की देर शाम शराबियों ने जम कर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार जिला परिषद उपाध्यक्ष क्षेत्र दौरे के क्रम में सिमरी बखतियारपुर गये थे.
इसी दौरान गुरुवार की शाम अज्ञात लोगों ने उनके सरकारी आवास पर पहुंच गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पत्नी अकेली थी. लगभग आधा घंटे तक पहुंचे लोगों ने जम कर उत्पाद मचाया. जिप उपाध्यक्ष की पत्नी मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड में बीडीओ हैं. घटना के बाद वह काफी दहशत में है.
वहीं उपाध्यक्ष ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. रितेश के अनुसार इस मामले में उनके प्रतिद्वंदियों का हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










