कोसी में चढ़ा रहा राजनीतिक तापमान

Published at :09 Dec 2014 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी में चढ़ा रहा राजनीतिक तापमान

पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव का रहा दबदबा पूर्व सांसद व जिप अध्यक्ष ने आनंद मोहन, अशोक सिंह व नीरज कुमार बबलू को दिया धन्यवाद सहरसा : जिला परिषद के अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सर्दी में भी दिनभर जिले की राजनीति गरम रही. कभी सूबे की राजनीति में छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले […]

विज्ञापन
पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव का रहा दबदबा
पूर्व सांसद व जिप अध्यक्ष ने आनंद मोहन, अशोक सिंह व नीरज कुमार बबलू को दिया धन्यवाद
सहरसा : जिला परिषद के अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सर्दी में भी दिनभर जिले की राजनीति गरम रही. कभी सूबे की राजनीति में छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले धुर विरोधी पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव व आनंद मोहन की राजनीतिक अदावत नये रूप में दिखी. जिप अध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर कोसी की राजनीति में नया मोड़ ले लिया है. स्थानीय राजनीति में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव के साथ आनंद मोहन, अशोक सिंह व नीरज कुमार बबलू के हाथ मिल गये हैं.
जीत के बाद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित पूर्व सांसद इन नेताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया व सांसद का नाम लिए बगैर कहा कि पार्षदों ने अराजकता फैलाने वाले को दरकिनार कर दिया. वहीं राजद के सांसद पप्पू यादव जिप की राजनीति में पीछे खिसक गये. राजनीतिक विवेचक इसे कोसी क्षेत्र में बढ़ रहे पप्पू यादव के हस्तक्षेप से जोड़ कर देख रहे हैं. बीते पंद्रह दिनों से जिला परिषद में अध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा में रही राजनीति सोमवार को अचानक थम गयी. जिला परिषद की राजनीति में बीते दस वर्षो से वर्चस्व कायम रखने वाले पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव की बादशाहत एक बार फिर कायम रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन