स्कूल खाता से छह लाख निकाले

Published at :09 Dec 2014 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल खाता से छह लाख निकाले

सहरसा : शहर के पूरब बाजार स्थित मनोहर उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय खाता से अवैध निकासी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते 31 अक्तूबर को कैलाश राय प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो गये. सेवानिवृत्ति के बाद बीते एक नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक के खाता […]

विज्ञापन
सहरसा : शहर के पूरब बाजार स्थित मनोहर उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय खाता से अवैध निकासी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते 31 अक्तूबर को कैलाश राय प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो गये.
सेवानिवृत्ति के बाद बीते एक नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 1104000100043237 से 2450 रुपये की निकासी की. तीन नवंबर को पुन: 2450 रुपया खाता में जमा कर दिया. इतना ही नहीं सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री राय ने बीते 29 नवंबर को छह लाख दो सौ 32 रुपये की निकासी कर ली. पासबुक अद्यतन कराने पर मामला सामने आया. इतनी बड़ी राशि की निकासी देख विद्यालय के शिक्षक व कर्मी सकते में पड़ गये. विद्यालय कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य पर दबाव बनाना शुरू किया. जिसके बाद उनके द्वारा खाता में राशि
लौटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन