बाप-बेटे ने मिल कर किया नाबालिग का अपहरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2014 10:33 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : प्रखंड के बलवाहाट ओपी स्थित रामपुर गांव निवासी अभिरंजन सिंह व उसके पिता सत्येंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. गायब नाबालिग लड़की की मां ने एसपी सहित सिमरी एसडीपीओ को आवेदन देकर बेटी की […]
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर : प्रखंड के बलवाहाट ओपी स्थित रामपुर गांव निवासी अभिरंजन सिंह व उसके पिता सत्येंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. गायब नाबालिग लड़की की मां ने एसपी सहित सिमरी एसडीपीओ को आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.
पीड़िता ने बताया कि बीते 27 नवंबर को शाम सात बजे अभिरंजन ने इन लोगों के सहयोग से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया. पीड़िता ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा केस उठाने की धमकी भी दी जा रही है. आवेदिका महिला ने बेटी की हत्या कर दिये जाने की आशंका भी जतायी है. स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते महिला ने कहा है कि 30 नवंबर को ही मामला दर्ज कराए जाने के बाद अब तक उनकी अपहृता पुत्री की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










