दो ट्रक चावल जब्त

सहरसा:सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग के वासिंग पीट के समीप शुक्रवार की देर रात एक पेट्रोल पंप पर दो ट्रक पर लदे लाखों के एफसीआइ चावल की कालाबाजारी करते ट्रक व पिकअप चालक को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार एफसीआइ गोदाम से नवहट्टा के लिए दो ट्रक (जेएच 02 पी 0339) […]
सहरसा:सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग के वासिंग पीट के समीप शुक्रवार की देर रात एक पेट्रोल पंप पर दो ट्रक पर लदे लाखों के एफसीआइ चावल की कालाबाजारी करते ट्रक व पिकअप चालक को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार एफसीआइ गोदाम से नवहट्टा के लिए दो ट्रक (जेएच 02 पी 0339) व (जेएच 02 पी 2454) चावल लेकर चला. ट्रक चालक व कालाबाजारियों की मिलीभगत से चावल नवहट्टा जाने के बजाय पेट्रोल पंप पहुंच गया, जहां शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रक से दो पिकअप (बीआर 19 एफ 1260) व (बीआर 19 डी 2256) पर अनलोड करते मुसहरनियां बैजनाथपुर निवासी शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, कोसी चौक निवासी ललन कुमार व बैजनाथपुर निवासी मनोज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इस बाबत एसडीपीओ प्रेम सागर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी थी. ट्रक से पिकअप पर एफसीआइ के चावल को अनलोड करते रंगेहाथ पकड़ा गया है. एफसीआइ के पदाधिकारी को सूचना दी गयी है. आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
पूर्व में भी पकड़ाया था अनाज
इससे पूर्व भी कई बार कालाबाजारी करते एफसीआइ का अनाज पकड़ा जा चुका है. कुछ माह पूर्व तत्कालीन एसपी एम सुनील नायक ने कालाबाजारी का अनाज पकड़ा था. लेकिन कालाबाजारियों की ऊंची पहुंच व पैसे के दम पर मामला अनुसंधान में ही पड़ा है. लोगों ने दबी जुबान से कहा कि इन कालाबाजारियों को पुलिस व जिला प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है. सब कुछ जान कर भी पुलिस अनजान बनी है. पुलिस चाहे तो इसके मास्टरमाइंड को कभी भी दबोच सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










