आनंद मोहन सहित मंडल कारा के चार सौ बंदी अनशन पर

सहरसा : मंडल कारा में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को लगभग चार सौ बंदियों ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की नेतृत्व में आमरण अनशन शुरू कर दिया. अनशनकारियों ने डीएम को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है. इसमें महंथी यादव, बौकु मंडल व सुभाष यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच व परिजनों […]
सहरसा : मंडल कारा में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को लगभग चार सौ बंदियों ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की नेतृत्व में आमरण अनशन शुरू कर दिया. अनशनकारियों ने डीएम को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है. इसमें महंथी यादव, बौकु मंडल व सुभाष यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच व परिजनों को मुआवजा, मंडल कारा में बंद अन्य बंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मंडल कारा में अब तक हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच, बिजली करंट से मौत के बाद हुए आंदोलन में निर्दोष छात्रों पर किये गये मुकदमे वापस करने व बंदियों को पुन: मंडल कारा में वापस लाने, बंदियों को मिलने वाली पारिश्रमिक राशि को लेकर अनियमितता की जांच व पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की मांग शामिल है.
इसके अलावा मंडल कारा में घटिया खाद्य सामग्री की आपूर्ति बंद करने व दूषित पेयजल आपूर्ति बंद करने सहित बंदियों को अपने परिजनों से बात करने के लिए दूरभाष की व्यवस्था करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में मंडल कारा की अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










