भ्रष्ट नेताओं ने ही नीतीश का किया बेड़ा गर्क : पप्पू

Published at :19 Sep 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्ट नेताओं ने ही नीतीश का किया बेड़ा गर्क : पप्पू

सहरसा : सांसद द्वारा डॉक्टर व पैथोलोजी संचालक की फीस कम करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के विरुद्ध महागठबंधन के प्रमुख घटक दल जदयू द्वारा खुल कर सामने आ जाने पर राजद नेता व सांसद पप्पू यादव ने कड़ा विरोध जताया है. सांसद श्री यादव ने कहा कि जदयू के इन्हीं भ्रष्ट नेताओं […]

विज्ञापन
सहरसा : सांसद द्वारा डॉक्टर व पैथोलोजी संचालक की फीस कम करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के विरुद्ध महागठबंधन के प्रमुख घटक दल जदयू द्वारा खुल कर सामने आ जाने पर राजद नेता व सांसद पप्पू यादव ने कड़ा विरोध जताया है.
सांसद श्री यादव ने कहा कि जदयू के इन्हीं भ्रष्ट नेताओं ने नीतीश का बिहार में बेड़ा गर्क करने का काम किया है. सांसद श्री यादव ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है, लोगों से पैसा लेकर समर्थन करने वाले जनप्रतिनिधि व बयान जारी करने वाले लोगों से परहेज करता हूं. उन्होंने सभी दलों के नेताओं से इस मामले में समर्थन देने की अपील की.
सांसद ने कहा कि धर्म व जाति की राजनीति करना उनके स्वभाव में नहीं है, समाज को बांटने की राजनीति करने वाली भाजपा को उपचुनाव में अपनी औकात का अंदाजा लग चुका है. सांसद ने कहा कि सीएम जीतन राम मांझी के नेतृत्व व नीतीश-लालू के सहयोग से सूबे का विकास होता रहेगा. मालूम हो कि विपक्षी दल भाजपा, भाकपा, रालोसपा, बसपा के साथ जदयू नेताओं ने भी डीएम से मिलकर सांसद की कार्यशैली पर सवाल उठाते कार्रवाई की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन