डायन बता मैला पिलाने का प्रयास

Published at :07 Sep 2014 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता मैला पिलाने का प्रयास

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में दबंगों ने एक विधवा महिला को अर्धनग्‍न कर पीटने के बाद डायन बताते मैला पिलाने का असफल प्रयास किया. पीड़िता रंजना देवी (काल्पनिक नाम) ने महिला थाना को दिये आवेदन में बताया कि पति की मृत्यु होने के बाद वह अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ मजदूरी […]

विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में दबंगों ने एक विधवा महिला को अर्धनग्‍न कर पीटने के बाद डायन बताते मैला पिलाने का असफल प्रयास किया. पीड़िता रंजना देवी (काल्पनिक नाम) ने महिला थाना को दिये आवेदन में बताया कि पति की मृत्यु होने के बाद वह अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी.
बुघवार को घास काट घर जाते समय वीणा देवी व साजो देवी ने गाली गलौज करते अपने दरवाजे के सामने से नहीं गुजरने की धमकी दी. गाली देने से मना करने पर ठीठर राय, रतन राय, सूर्यदेव राय, चंद्रकुमार राय ने मारपीट शुरू कर दी.
पीड़िता ने बताया कि जमीन पर गिरने की वजह से शरीर पर पहने कपड़े फट गये थे, लेकिन आरोपी अर्धनगA अवस्था में निर्दयता पूर्वक उसके साथ मारपीट करते रहे. महिला ने बताया कि बचाव में सामने आयी उसकी बेटी के साथ भी दबंगों ने मारपीट शुरु कर दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लोग उसे अपशकुन व डायन बताते जबरन मैला पिलाने की कोशिश करते रहे. पति की मृत्यु के बाद परिवार का गुजारा कर रही पीड़िता आसपास के लोगों की आंखों में खटक रही थी. आरोपियों द्वारा अक्सर गाली गलौज करते परेशान किया जाता था. इसके बावजूद लोक लाज के भय से वह चुप रहती थी. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष आरती सिंह ने तफ्तीश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन