सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव

Published at :01 Sep 2014 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव

सहरसा : सहरसा जिले में हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने डॉ से चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये लूट लिया. दूसरी ओर शनिवार की रात 11 बजे दवा व्यवसायी के घर में हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी कर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या […]

विज्ञापन

सहरसा : सहरसा जिले में हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने डॉ से चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये लूट लिया. दूसरी ओर शनिवार की रात 11 बजे दवा व्यवसायी के घर में हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी कर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी.

गरदन पर चाकू रख लूटे रुपये : पहली घटना में रविवार की अहले सुबह दंत चिकित्सक डॉ संतोष कुमार भगत की कार को ओवरटेक कर अपराधियों ने 40 हजार नकद सहित मोबाइल लूट लिया. पीड़ित चिकित्सक डॉ भगत ने बताया कि सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर वह अपने विद्यापति नगर स्थित आवास से दरभंगा के लिए निकले थे. इसी क्रम में घर से महज आधा किमी की दूरी पर तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर कार को ओवरटेक कर रोक दिया. अपराधियों ने चालक की गरदन पर चाकू रख चाबी खींच ली. इसके बाद जेब में रखे 40 हजार रुपये व सेमसंग मोबाइल लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि भाग रहे अपराधियों का पीछा उन्होंने मधेपुरा ढाला तक किया. लेकिन हल्ला मचाने के बावजूद कोई सामने नहीं आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन