विद्युत सब स्टेशन नहीं रहने से रोष

Published at :15 May 2014 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन नहीं रहने से रोष

कुमारखंड : बढ़ते तापमान से जहां आम आदमी का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं इससे निजात पाने के लिए ग्रामवासी एवं व्यवसायी के लिए बिजली ही एक मात्र सहारा है. लेकिन बिजली की लगातार अनियमित आपूर्ति किये जाने से लोगों में रोष है. बताया जाता है कि प्रखंड को अपना बिजली पावर का सब स्टेशन नहीं […]

विज्ञापन

कुमारखंड : बढ़ते तापमान से जहां आम आदमी का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं इससे निजात पाने के लिए ग्रामवासी एवं व्यवसायी के लिए बिजली ही एक मात्र सहारा है. लेकिन बिजली की लगातार अनियमित आपूर्ति किये जाने से लोगों में रोष है. बताया जाता है कि प्रखंड को अपना बिजली पावर का सब स्टेशन नहीं है. इसे मुरलीगंज पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति करायी जा रही है.

इस संबंध में जिला सहायक अभियंता अभय रंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से मधेपुरा पावर सब स्टेशन को ही बिजली की कम आपूर्ति करायी जा रही है. बिजली की इस अनियमितता को लेकर कुमारखंड कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि मुरलीगंज पावर सब स्टेशन से चार फीडर मुरलीगंज, जीतापुर, बभनगामा एवं कुमारखंड को विद्युत आपूर्ति करना पड़ता है. जिसके कारण एक एवं दो घंटे के रोटेशन पर विद्युत आपूर्ति होती है. बिजली की अनियमितता से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुमारखंड मे बिजली पावर सब सटेशन लगाने की मांग की है. मांग करने वालों मे जय कुमार यादव, शंभु भगत, शशि यादव, जय प्रकाश यादव, गगन यादव, विकास कुमार, विजय कुमार, अनंत यादव, विनोद साह, श्रवण कुमार आदि शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन