संदेह के घेरे में कर्मचारी

Published at :11 May 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
संदेह के घेरे में कर्मचारी

बनमा इटहरी : इटहरी पंचायत स्थित मुंदीचक गांव निवासी राम सोगरथ यादव ने जिस तरह अपने साला के पुत्र मृत गुलशन कुमार को फर्जी तरीके से अपना पुत्र बनाकर आपदा कोष से मिलने वाला एक लाख रुपया का चेक लेने में कामयाबी हासिल की. इससे कई कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गये हैं. बनमा […]

विज्ञापन

बनमा इटहरी : इटहरी पंचायत स्थित मुंदीचक गांव निवासी राम सोगरथ यादव ने जिस तरह अपने साला के पुत्र मृत गुलशन कुमार को फर्जी तरीके से अपना पुत्र बनाकर आपदा कोष से मिलने वाला एक लाख रुपया का चेक लेने में कामयाबी हासिल की. इससे कई कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गये हैं. बनमा इटहरी के सीओ रणधीर प्रसाद यह कहते अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते कि विवादास्पद चेक वापस ले लिया गया है.

सवाल यह है कि राम सोगारथ यादव ने आखिर किस प्रकार गोबड़गढ़ा निवासी अपने साले सूर्य नारायण यादव के मृतक पुत्र गुलशन कुमार के मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक की पिता की जगह अपना नाम शामिल कर प्रमाण पत्र निर्गत करवा लिया. संबंधित पंचायत सचिव ज्योतिष प्रसाद तथा राम सोगारथ यादव के विरुद्ध अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

साथ ही राम सोगारथ यादव ने बनमा इटहरी ओपी में दर्ज सनहा में भी अपना नाम मृतक के पिता के रूप में कैसे शामिल करवा लिया. इन सब स्थानीय कर्मियों द्वारा इस तरह गैर जिम्मेदार तरीके से प्रमाण पत्र निर्गत करने से यह स्पष्ट चलता है कि बनमा इटहरी प्रखंड में पैसों के बल पर कुछ भी किया जा सकता है. उक्त मामले में जिम्मेदार तत्कालीन बनमा ओपी प्रभारी, पंचायत सचिव तथा मृतक के फूफा राम सोगारथ यादव पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर बनमा इटहरी प्रखंड की विश्वसनीयता कायम हो पायेगी.

सासारामछांव देने की एक और पहल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन